भाजपा ने खटीक व बहुजन सेवा समिति में किया पौधरोपण
झुंझुनू। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18 से 31 जुलाई तक आयोजित पौधारोपण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रोड नंबर 3 स्थित बूथ संख्या 14 व 15 में खटीक सेवा समिति एवं बहुजन सेवा समिति परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि पौधे जीवनदायी ऑक्सीजन के दाता है, इनका संरक्षण करना मानव जाति का कर्तव्य है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक प्यारेलाल ढूकिया , नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा , अभियान के सह संयोजक ललित जोशी, नगर महामंत्री रवि लांबा , एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंभू दयाल नेहरा, बूथ अध्यक्ष सुमेर कड़वासरा, नरेश नेहरा सहित खटीक समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।