मुर्मू की विजय पर कोर्ट परिसर में बांटी मिठाइयां

मुर्मू की विजय पर कोर्ट परिसर में बांटी मिठाइयां

झुंझुनू। एक आदिवासी समाज की बेटी के देश के सर्वोच्च स्थान महामहिम राष्ट्रपति पद पर नियुक्त होने को लेकर स्थानीय कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के द्वारा मिठाई बांटकर विजय की खुशियां मनाई गई। श्रीमती द्रौपदी मुरमू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने को लेकर कोर्ट परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया तथा भाजपा जिला प्रवक्ता एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट हनुमान सिंह महला के द्वारा अधिवक्ताओं के बीच मिठाई वितरण कर विजय की प्रसन्नता जताई। जिलाध्यक्ष मावंडिया ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद यह पहला अवसर है कि कोई आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई है , यह देश के लिए बड़े गर्व की बात है। मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि यह एक आम आदमी की विजय है जिसे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध कर दिया कि एक साधारण दलित बेटी भी देश के सर्वोच्च पद को प्राप्त कर सकती है। इस मौके पर महेश कुमार शर्मा, रजनीश जैन, भाजपा कार्यकर्ता पवन शर्मा, प्रमोद महमियां, कैलाश दाधीच , सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार लोटसरा , संत कुमार सैनी, राजेश मेहमिया ,विक्रम सिंह सहित अनेक अधिवक्ता एवं टाइपिस्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *