शंभू नेहरा राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त

शंभू नेहरा राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त

झुंझुनू। भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू दयाल नेहरा को राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। नेहरा की समाज के प्रति निष्ठा व कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत के राष्ट्रीय महामंत्री विजेंद्र कुमार हटवाल ने राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।  नियुक्ति के साथ नेहरा को संगठन के माध्यम से दलित पिछड़े कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करने व संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु यह जिम्मेदारी दी गई है। शंभू दयाल नेहरा की नियुक्ति पर समाज समाज में संगठन के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *