You are currently viewing श्री शिव महापुराण कथा के समापन समारोह पर तुलसी के पौधे एवं गमले वितरित किये

श्री शिव महापुराण कथा के समापन समारोह पर तुलसी के पौधे एवं गमले वितरित किये

श्री शिव महापुराण कथा के समापन समारोह पर तुलसी के पौधे एवं गमले वितरित किये 

लियो क्लब झुंझुनू द्वारा शहर के कारूंडिया बालाजी मंदिर में  श्री शिव महापुराण कथा के समापन समारोह पर तुलसी के पौधे एवं तुलसी गमले वितरित किये गए। कार्यक्रम श्री चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार झुंझुनूं के सहयोग से लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में पुष्पा देवी, कांता सारण, मंजू सारण, बबीता रोहिल्ला, निशा रोहिला, संगीता रोहिल्ला, मंजू रोहिल्ला, मोनिका रोहिल्ला, आकांक्षा, चंद्रकला, खजानी देवी, सुनीता, रेशमी, सावित्री देवी, शारदा, खुशबू, रोहिल्ला कुमार रोहिल्ला रजनी कुमावत संगीता रोहिल्ला अनीता रोहिल्ला मंजू रोहिल्ला सावित्री रोहिल्ला आदि  के सानिध्य में तुलसा पौधे एवं गमलो का वितरण किया गया।

विदित है कि हर घर में तुलसी का वासा, रहे सदा नरहरि के पासा, इसी भावना को आत्मसात करते हुए तुलसा लगे हुए गमलो का वितरण लियो क्लब झुंझुनू के माध्यम से लियो क्लब अध्यक्ष अंकुर मोदी एवं लियो एडवाइजर एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न भागो में ई-रिक्शा द्वारा घर-घर एक हजार तुलसी लगे गमले साथ ही बगैर गमलों के तुलसी पौधो का वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply