हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज व्यास ने बांटे तिरंगे।
देश आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के तहत मनाने जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज भाजयुमो मंड्रेला मंडल अध्यक्ष ने आज लांबा में तिरंगे बांटकर इस अभियान में हिस्सेदारी सुनिश्चित करी।मंडल अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा की सभी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहरा के आजादी का अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे और देश की आजादी के लिए हुए वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करे।इस मौके पर धर्मवीर डूडी, सालू सिंह, धर्मेंद्र, सुनील सिंह, तुषार, श्री राम, रामावतार व्यास आदि लोग मौजूद रहे